संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के मादक पदार्थों की अवैध बिक्री/ तस्करी/परिवहन एवं अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना रोहनियाँ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दरेखू मोड़ नहर के पास से आज दिनांक 14.10.2023 को समय करीब 11.45 बजे अभियुक्तगण 1. उदयभान मौर्या पुत्र देवमूर्ति प्रसाद निवासी ग्राम दरेखू थाना रोहनिया जनपद वाराणसी 2, सुजीत जायसवाल पुत्र सुनील जायसवाल निवासी ग्राम असनाव बाजार ज्ञानपुर जनपद संत रविदास नगर (भदोही) को कुल 845 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-318/2023 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. विवेक सिंह,उ.नि. विद्यासागर,का. अरविन्द यादव,का. अजय गौड़ थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।