UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिस आयुक्त और डीएम ने नमो घाट से पुराना पुल तक वोट से किया बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण 

Updated on: 01 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को नमो घाट से पुराना पुल तक वोट से भ्रमण कर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लिया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बाढ़ की स्थिति एवं जलस्तर में होने वाले परिवर्तन पर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखा जा रहा है। आम जन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बाढ़ राहत शिविर एवं राहत केंद्र सक्रिय किए गए हैं तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा की दृष्टिगत पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना तथा पुलिस एवं एनडीआरएफ टीमों द्वारा राउंड द क्लॉक पेट्रोलिंग एवं सतत निगरानी सुनिश्चित किया जा रहा है। नदी एवं जल भराव वाले क्षेत्रों में बच्चों, बुजुर्गों तथा आम जन को जाने से रोकने एवं सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखते हुए नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु 24 घंटे निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News