संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विवेक राय
मिर्जापुर :- अनीता देवी एवं माजिद की जमीन पर दबंग कर रहे हैं अवैध कब्जा ,पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर से लगाई न्याय की गुहार | पिड़ीता अनीता देवी एवं माजिद ने बताया की सन् 2020 मे चंद्रकांत त्रिपाठी से जमीन क्रय की थी जिसका दाखिल खारिज एवं तहसील में नाम भी चढ़ चुका है तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी हमलोग को कब्जा नहीं मिला है | हमलोग जब कब्जा लेने जाते हैं तो वह उन्हें कब्जा नहीं करने दे रहा है एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करता है तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रार्थी लोगों को कब्जा नहीं मिल पाया,थाने पर भी इसकी कई बार सूचना दी गई उसके बाद भी थाने की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं हुआ | पिड़ीता अनीता देवी एवं माजिद ने कहा की जब कही पर भी न्याय नही मिला तो मजबूरन हमलोग जाकर पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर को प्रार्थना पत्र दिये और अपनी समस्याओं को बताया जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा हम लोगो को न्याय का आश्वासन मिला और बताया गया उन्हें जल्द ही कब्जा दिलाया जाएगा ||