UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*अनियंत्रित कार ने रिंगरोड पर पानी पी रहे युवक को रौंदा,मौके पर हुई मौत*

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी - वाराणसी रिंग रोड के अंडरपास पर खड़े होकर पानी पी रहे राहगीर को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर ही मौत।बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार कुतुबुद्दीन 32 वर्ष अपने मित्र सादिक के साथ पांडेयपुर से घर आदमपुर चोलापुर जा रहे थे।रास्ते मे समय लगभग 12:35 मिनट पर रुककर कुतुबुद्दीन पानी पीने लगे इतने में तेज रफ्तार से आयी कार जो उन्हें रौदते हुए आगे जाकर एक दूसरी गाड़ी में टक्कर मार दी।कुतुबुद्दीन ट्रक चालक है और यूनियन बैंक में पैसा जमाकर वापस जा रहा था कि कड़ी धूप में सड़क किनारे लगे जूस ठेले पर पानी पीने लगा लेकिनउसका काल उसे खीच लिया और कार ने उसकी लीला समाप्त कर दी। उसका साथी उसे लेकर लहूलुहान अवस्था मे टेम्पो से दीनदयाल असप्तसल पहुचा लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।फिलहाल मौके पर पहुची पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवाकर परिवार वालो को सूचना दे दी।मृतक के दो भाई बॉम्बे व एक गांव पर रहते है इनको दो बेटे व एक बेटी है। मृतक की पत्नी का नाम नाज है,मृतक तीन भाई तीन बहन में सबसे छोटा था।स्कार्पियो सारनाथ की तरफ से आ रही थी जिसमे तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर रोड किनारे कुतुबुद्दीन को रौंद दिया। पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News