UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*।

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ* । बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौकी अंतर्गत बेरवा गांव में रविवार देर शाम 16 वर्षीया खुशी नामक कक्षा 11 की छात्रा ने अपने दादा के कमरे में दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने बताया कि वह मोबाइल पर किसी से बात करती थी। इसी को लेकर पिता संतोष व माँ माधुरी देवी ने उसे डांट दिया था। कहा जा रहा है कि इसी से नाराज होकर उसने आत्महत्या कर लिया। घटना को लेकर परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में थे इसी बीच किसी ने 112 पर सूचना भेज दी। सूचना मिलने के बाद रात में हरहुआ पुलिस चौकी प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी मय पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचकर जानकारी ली। ग्राम प्रधान आशीष कुमार राजभर से टेलीफोनिक वार्ता कर घटना के बाबत भी जानकारी ली। गांव में पहुंची पुलिस ने छात्रा की लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

          सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11वी की छात्रा खुशी किसी से बराबर मोबाइल से बात करती थी जिससे परिजन परेशान थे और बार बार मना करते थे। रविवार को पिता ने अचानक बात करते हुए देख लिया और काफी डांट लगाई। जब दलित पिता सन्तोष कुमार व माँ माधुरी देवी पास में काम (मजदूरी) करने चले गए तो घर पर कोई नहीं था। इसी बीच मौका पाकर दादा के कमरे में जाकर छात्रा ने फांसी लगा ली। 

पुलिस बल परिजनों से वार्ता कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है। वहीं डेड बॉडी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News