संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी।* 7 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन, भ्रमण और प्रस्थान के मद्देनजर यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने यातायात रोक और डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की है।यातायात पुलिस की अपील है कि लोग प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और बहुत जरूरी होने पर ही वाहन लेकर निकलें और अतिरिक्त समय लेकर चलें।
यातायात एडवाइजरी - क्या-क्या बंद रहेगा
1.* सुबह 11 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक हरहुआ ओवरब्रिज के शुरुआती छोर, बाबतपुर की तरफ से आने वाली सभी रोडवेज और निजी बसों को ओवरब्रिज के ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहा से परमपुर की तरफ मोड़ा जाएगा।2.* सुबह 11 बजे से जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ की तरफ से आने वाली सभी बसों को हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहा तक ही आने दिया जाएगा। वहां से इन्हें परमपुर की तरफ मोड़ दिया जाएगा, जो थाना लोहता होते हुए चांदपुर चौराहा तक आएंगी और चांदपुर चौराहे से वापस कर दिया जाएगा।*3.* मोहनसराय अंडरपास की तरफ से आने वाले चार पहिया और बड़े वाहनों को सुबह 11 बजे से जगतपुर डिग्री कॉलेज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें अखरी और रखौना की तरफ मोड़ा जाएगा।4.* चांदपुर चौराहे से जरूरत के अनुसार चार पहिया और बड़े वाहनों को सुबह 11 बजे से जगतपुर डिग्री कॉलेज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें लोहता, परमपुर की तरफ मोड़ा जाएगा5.* सुबह 11 बजे से अमरा-अखरी अंडरपास की तरफ से आने वाली सभी बसों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा, इन्हें डाफी की तरफ मोड़ा जाएगा6.* जरूरत के अनुसार पुलिस लाइन से चौकाघाट चौराहा, तेलियाबाग तिराहा, मलदहिया से सिगरा तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा7.* जरूरत के अनुसार भिखारीपुर से लहरतारा चौराहा से चांदपुर चौराहा तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा*8.* शाम 4 बजे से लकड़ीमंडी, चौकाघाट से लहुराबीर, मैदागिन से विश्वेश्वरगंज तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा*9.* मैदागिन चौराहा से गोदौलिया चौराहा के बीच अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के समय सभी प्रकार के वाहनों का आना-जाना बंद रहेगा*10.* राजघाट पुल, सूजाबाद की तरफ से शाम 4 बजे से सभी मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा।11.* विश्वेश्वरगंज तिराहा से शाम 4 बजे से चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ मोड़ा जाएगा12.* अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, गिलट बाजार तिराहा तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा।13.* सिगरा चौराहा और रथयात्रा चौराहा से साजन तिराहा की तरफ आने वाले सभी वाहनों को अति7 विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के समय आकाशवाणी तिराहा की तरफ मोड़ा जाएगा, जो महमूरगंज तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।*14.* मंडुवाडीह चौराहा से महमूरगंज की तरफ आने वाले सभी वाहनों को अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के समय ककरमत्ता की तरफ मोड़ा जाएगा, जो भिखारीपुर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
15.* आकाशवाणी तिराहा से सिगरा चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहनों को अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के समय रथयात्रा चौराहा की तरफ मोड़ा जाएगा