संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* बड़ागाँव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौकी अंतर्गत रिंग रोड फेज एक पर शुक्रवार को 11 बजे ट्राली सहित ट्रैक्टर पलटने से 3 मजदूर घायल हो गए।
घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी हरहुआ शिवानन्द सिसोदिया मय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे। दुर्घटना में घायल मजदूर विजय शंकर 24 वर्ष निवासी रीवा एम पी,कृष्णा 25 वर्ष प्रयागराज व राजू 36 वर्ष निवासी कानपुर देहात को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर लगी आग को बुझाने का कार्य किया।
घटना के सम्बंध में बताया कि ट्राली लगी ट्रेक्टर पर बोरिंग करने की पाइप मशीन लदी थी जो बोरिंग कर वापस लौट रही थी कि अचानक ट्राली का चक्का भ्रष्ट हो गया और ट्रेक्टर समेत पलट गई।पलटने के कुछ ही समय मे आग पकड़ लिया और ट्रैक्टर धूं धूं कर जलने लगा।आस पास के लोग मिट्टी डालकर बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली ,फायर ब्रिगेड टीम पहुंचकर आग बुझाया तब तक ट्रेक्टर पूरी तरह से जल गया। पुलिस ने घायल के मेंठ व परिजनों को सूचित कर दिया।
हरहुआ पुलिस ट्राली समेत सभी सामान कब्जे में लेकर अगली कार्यवाही में जुट गई है