संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।*
आज यू पी कॉलेज के मैदान पर उदय प्रताप इंटर कॉलेज द्वारा आयोजित "काशी सांसद 2023 खेलकूद प्रतियोगिता" के अंतर्गत 67 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि मा. एमएलसी व जिलाध्यक्ष भाजपा हंसराज विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि खिलाड़ी को खेल की भावना के साथ नई तकनीक को सीख कर ऊंचाइयां हासिल करने की जरूरत है। साथ ही उत्साहवर्धन किया।
उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह , अरविंद सिंह यू पी कॉलेज के प्रधानाचार्य ,प्रोफेसर डीके सिंह , संजय कुमार शाही व गरिमा सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।