UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

 

वाराणसी।। समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के लगभग दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में मुख्य रूप से सेवा में अग्नि वीर योजना को वापस करने और फौजी की पक्की नौकरी बहाल करने की मांग रही,ज्ञापन के जरिए बताया गया की अग्नि वीर योजना जो सिर्फ चार वर्ष के लिए है नौजवान इस योजना से हताश है और रोजगार के लिए भटक रहे हैं अतः इसको वापस करके पक्की भर्ती नौकरी सुनिश्चित किया जाए जिससे रोजगार में वृद्धि हो व नौजवानों का हौसला बुलंद हो । इस दौरान धर्मेंद्र फौजी प्रदेश सचिव,रवींद्रनाथ जिलाध्यक्ष,गामा यादव जिला उपाध्यक्ष,जयप्रकाश यादव जिला सचिव (सेना सेवा मेडल),शिव कुमार महानगर अध्यक्ष,चंद्रिका,अमरजीत आदि लोग रहे।ये सभी लोग फौज से रिटायर होकर देश की सेवा लगातार कर रहे है ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News