संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज वाराणसी के परमानंदपुर परिसर में गुरुवार को विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर भोजन की बर्बादी विषय पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों को प्रतिदिन प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हो रही भोजन की बर्बादी से संबंधित बिंदुओं को उजागर करते हुए लोगों को जागरूक किया गया तथा भोजन को सुरक्षित करने का संदेश दिया गया।इस मौके पर गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष की प्रो. अनीता सिंह ने कार्यक्रम का संयोजन करते हुए भोजन की बर्बादी से बचने व भोजन को सुरक्षित रखने की विधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। खुशबू यादव, आंचल यादव, अंजली यादव, अंजली कुमारी, संजना कुमारी, संजना पटेल, रूबी पटेल, पूजा प्रजापति, गुड्डी आदि छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक की अच्छी प्रस्तुति किया। नुक्कड़ नाटक का निर्देशन डॉ. अंजली त्यागी, दिव्या पाल एवं डॉ. दिव्या राय के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ.विभा सिंह,डा. नीलू गर्ग एवं अनेक छात्राएं व गांव के अनेक लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।