संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ अतुल राय
*113 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण,11 हुए रिफर।
*हरहुआ* हरहुआ विकास खण्ड अंतर्गत बुधवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम की टीम नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉ0अब्दुल जावेद के नेतृत्व में प्राइमरी स्कूल औरा पहुंची। टीम द्वारा स्कूल के 113 बच्चो का स्वास्थ चेक अप किया गया। जिसमे विभिन्न बीमारी के तहत 11 बच्चो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ रेफर किया गया। जांच के दौरान सूर्या उम्र 7 वर्ष का दिल में छेद का एक बच्चा मिला। बच्चे की माता गुड़िया पिता प्रदीप जो मजदूरी करता है को अस्पताल बुलाया है।डॉ0जावेद के अनुसार बच्चे के अभिभावक के तैयार हो जाने के बाद ऑपरेशन अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क सरकारी सुविधाओं से करवाया जाएगा।
टीम में नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉ0 अब्दुल जावेद डॉ0 अरविंद कुमार ,विनोद कुमार मौर्या , स्कूल हेड मास्टर पंकज कुमार कन्नौजिया व क्लास टीचर उपस्थित रहे।
(फोटो)