UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भारतीय संस्कृति की पोषक मातृशक्तियों का संगम कार्यक्रम सम्पन्न 

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। महानगर के भदैनी क्षेत्र में स्थित आदर्श शिक्षा मन्दिर जूनियर हाईस्कूल के विशाल सभागार में मातृ शक्ति का कार्यक्रम सप्त शक्ति संगम आयोजित किया गया जिसमें कुल 240 मातृ शक्ति ने अपनी सहभागिता दी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती हीरा सिंह जी क्षेत्रीय सहशिशु वाटिका प्रमुख एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती निधि द्विवेदी क्षेत्रीय बालिका शिक्षा प्रमुख एवं क्षेत्रीय सप्तशक्ति संगम संयोजिका एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती नीता सिंह कुटुम्ब प्रबोधन एवं मातृ शक्ति आयाम संयोजिका काशी प्रांत उपस्थित रही। अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम की प्रांत संयोजिका श्रीमती डॉ0 विनीता जायसवाल,लक्ष्मी पाठक,श्रीमती नलिन पाठक,श्रीमती अंजू सिंह,डॉ0 पल्लवी,डॉ0 पद्मजा मेहता,काशी संकुल के सभी प्रधानाचार्य एवं 240 मातृ शक्ति उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में संघ शताब्दी वर्ष एवं पंच परिवर्तन की विस्तृत व्याख्या की। विशिष्ट अतिथि द्वारा भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका की व्याख्या की,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती निधि सिंह जी ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण के संबंध में भारतीय दृष्टि पर अपने विचार रखें। मुख्य अतिथि जी द्वारा प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी हुआ। विद्यालय की अभिभावक मातृशक्ति द्वारा प्रेरणादाई महिलाओं की वेशभूषा के रूप में उपस्थित रही। अभिभावक द्वारा अपने अनुभव कथन रखे गए,कार्यक्रम के अंत में श्रीमती लक्ष्मी पाठक आए हुए अतिथि महोदयो एवं मातृ शक्तियो का आभार ज्ञापित किया एवं अपने संदेश में बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम द्वारा हम सभी मातृशक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही भारतीय संस्कृति के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News