UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*वीडीए सचिव ने ट्रांसपोर्टरों के साथ मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना के प्लाटिंग का किया निरीक्षण

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

राजातालाब।वाराणसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के आदेशानुसार मंगलवार को मोहनसराय,बैरवन में वीडीए के सचिव डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्रा ने ट्रांसपोर्ट नगर योजना के प्रथम प्रोजेक्ट परिसर में ट्रांसपोर्टरों के लिए बनाए जा रहे बिल्डिंग, ऑफिस गोदाम एवं पार्किंग स्थल सड़क,सीवर इत्यादि निर्माण हेतु संबंधित टीम के साथ प्लाटिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर पहुंचे ट्रांसपोर्टरों को भ्रमण कर प्लाटिंग दिखाया और जुलाई के लास्ट तक प्लाट एलॉटमेंट करने का आश्वासन दिया। ट्रांसपोर्टरो ने सचिव से प्लाट का उचित रेट पर मूल्यांकन करने हेतु अपील किया। प्लाटिंग के बाहर किसान शिवराज तिवारी ने अपने जमीन व पंपिंग सेट पर जाने के लिए रास्ता की मांग किया जिस पर सचिव ने तहसीलदार को मौका मुआयना का निर्देश देते हुए रास्ता देने का आश्वासन दिया। 

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता आनंद कुमार मिश्रा एवं अरविंद शर्मा ,शिवाजी मिश्रा, अवर अभियंता अतुल मिश्रा के साथ नगर नियोजक प्रभात कुमार सिंह तहसीलदार सुनील कुमार श्रीवास्तव तथा कानूनगोह सफ्तार अली अंसारी, सुनील कपूर, सूर्यमणि तिवारी, जगदीश अग्रवाल, टीएन तिवारी, तारा शंकर वर्मा आदि ट्रांसपोर्टर सहित अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News