पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव
में आयोजित ऐतिहासिक मेला एवं भरतमिलाप का आयोजन इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। रावण वध के पश्चात भगवान श्रीराम के विजय उत्सव और भरतमिलाप कार्यक्रम को देखने हेतु क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे मेले में भक्तिमय वातावरण के साथ जनसैलाब उमड़ पड़ा मेला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार स्वयं पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैदी से डटे रहे। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस की सतर्कता के चलते मेले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई आला अधिकारी भी मौके पर निरंतर भ्रमणशील रहे और सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेते रहे मेला मालिक बबलू श्रीवास्तव समस्त परिवार के निर्देशन में पूरे मेले में साफ-सफाई की उत्कृष्ट व्यवस्था रही। सफाई कर्मी पूरे समय स्थल पर मौजूद रहे जिससे मेले का वातावरण स्वच्छ और मनमोहक बना रहा। झूले, झांकी और धार्मिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया मेला भरत मिलाप के सफल आयोजन पर क्षेत्रवासियों ने विधायक डॉ आर के पटेल मडियाहूं व डा पी एस दुबे प्रतिमा हॉस्पिटल भदोही का विशेष योगदान रहा डॉ आर के पटेल एवं डॉ पीएस दुबे प्रतिमा हॉस्पिटल व थानाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रशासनिक अधिकारियों, का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि पुलिस, प्रशासन और सेहरा सपही के सामूहिक प्रयास से यह पारंपरिक एवं सांस्कृतिक आयोजन पूरी तरह सकुशल और सफल रहा मौके पर संजय दुबे प्रधान विजय यादव ओम प्रकाश श्रीवास्तव बबलू श्रीवास्तव विकास श्रीवास्तव रवि पटेल संदीप पटेल प्रेमचन्द पटेल वकील राजकुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।