संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय प्रमोद कुमार के निर्देशन व ममता रानी अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध के कुशल पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति” का 90 दिवसीय विशेष अभियान {(फेज-05),(शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस-03 अक्टूबर, 2024 से)} का यातायात सभागार कमिश्नरेट वाराणसी से शुभारम्भ किया गया। उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरुप कमिश्नरेट वाराणसी में मिशन शक्ति फेज-05 चरण के क्रम में मिशन शक्ति अभियान हेतु विभागवार प्रस्तावित कार्ययोजना/रूपरेखा के अनुसार कार्यवाही किये जाने हेतु गोष्ठी आयोजित कर समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियो टीम,विशेष किशोर पुलिस इकाई,थाना ए0एच0टी0यू0,शिक्षा विभाग,आबकारी विभाग आदि के साथ विस्तृत कार्ययोजना बनाकर मिशन शक्ति फेज-05 अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।