संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में. पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राजन गुप्ता पुत्र हरिदास शाव निवासी ग्राम कचनार थाना राजातालाब जनपद वाराणसी को पुरानी देशी शराब ठेके की दुकान के पास ग्राम पहाड़ी मण्डुवाडीह वाराणसी से दिनांक 23.10.23 को समय करीब 20.25 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 279 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह में मु0अ0सं0-320 / 23 धारा 8/20 एन०डी०पी०एस० एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुरेन्द्र शुक्ल,उ0नि0 बरदानी लाल,उ0नि0 पवन कुमार यादव,हे0का0 शत्रुधन सिंह,हे0का0 शक्ति सिंह यादव,का0 सूर्यभान सिंह थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।