UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मार्कण्डेय महादेव धाम में भक्तों की भरी भीड़ उमड़ा

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी। गंगा गोमती संगम तट पर स्थित कैथी मार्कण्डेय महादेव धाम में श्रावण मास के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।गंगा के बढ़ते जलस्तर के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ।पूर्वांचल के वाराणसी,गाजीपुर,चंदौली,भदोही,आजमगढ़,बलिया,देवरिया सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में कांवरिया बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। सोमवार सुबह मंगला आरती के साथ मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। रैन बसेरों में ठहरे कांवरियों ने रात में ही लाइन में लगकर दर्शन की तैयारी शुरू कर दी थी।मंदिर प्रांगण 'हर हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठा। बारिश की रिमझिम फुहारों में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था।श्रद्धालु ने बताया कि बाबा

भोलेनाथ की कृपा से यात्रा सुखद रही। गोस्वामी समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी ने बताया कि मौसम अनुकूल होने से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।समिति की ओर से छोटे बच्चों और महिलाओं व बुजुर्गों की विशेष देखरेख के लिए व्यवस्था की गई है। दर्शन प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है।एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एनडीआरएफ,एसडीआरएफ और पुलिस बल को घाटों पर तैनात किया गया है।किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।इससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई,पेयजल,लाइटिंग और प्राथमिक चिकित्सा की भी समुचित व्यवस्था की गई है।प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे घाटों पर सावधानी बरतें। साथ ही प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। श्रावण सोमवार की भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है।वैकल्पिक मार्गों को सक्रिय रखते हुए यातायात को सुचारु बनाया गया है।स्थानीय पुलिस बल के अलावा होमगार्ड और स्वयंसेवकों को भी भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News