पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी*
जौनपुर जफराबाद नगर पंचायत जफराबाद के ईओ विजय कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय के कर्मियों के साथ गोमती नदी के किनारे विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईओ विजय कुमार सिंह ने कर्मचारियों को जल्द से जल्द गड्ढे खुदवाने का कार्य शुरू कर देने का निर्देश दिया गया।ईओ विजय कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जेसीबी लगवाकर मार्गो पर साफ सफाई करते हुए जल्द से जल्द गड्ढे खुदवाने का काम शुरू कर दें। उन्होंने कहा का सुरक्षा व्यवस्था का पूर्ण ध्यान देते हुए विसर्जन कुंड को बनवाया जाय। निरीक्षण के दौरान जोगेन्द्र निषाद, राजमन, वेद प्रकाश, ओमकार यादव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।