UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिस के जवानों ने गौरैया को बचाने के लिए लिया संकल्प

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अलीम हाशमी की रिपोर्ट 

 

चन्दौली पीडीडीयू नगरवीवंडर फाउंडेशन द्वारा चलाए गौरैया बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में दिन रविवार को पुलिस कमिश्नरेट सभागार,पुलिस लाइन,वाराणसी में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस दौरान भारी संख्या में पुलिस जवानों ने दिन पे दिन विलुप्त होती जा रही गौरैया को बचाने के लिए संकल्प लेने के साथ सभी जवानों ने अपने घरों के बालकनी एवं छत पर चिड़ियों के लिए दाना और पानी रखने का भी संकल्प लियाlइस दौरान संस्था के अध्यक्ष गोपाल कुमार ने बताया कि गौरैया की अवैध व्यापार को रोकने एवं चाइनीज़ मांझा को बंद कराने की रोकथाम में पुलिस के जवानों की अहम भूमिका रही है।अतःसभी जवानों से यह अपील किया की इस मुहिम में अपना योगदान देकर गौरैया बचाओ अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज करे।इस दौरान संस्था संरक्षक वर्षा प्रधान,संतराज(आरटीसी प्रभारी)अन्य मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News