पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ उप संपादक अतुल सोनी
नवीन फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को चोलापुर ब्लॉक के धरसौना बाजार में माता सावित्री बाई फुले के जन्मदिवस और नववर्ष मिलन के उपलक्ष्य में एक जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज सुधारक और महिला शिक्षा की अग्रदूत माता सावित्री बाई फुले के योगदान को याद करते हुए शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय 'समाज में शिक्षा का स्तर और हमारा दायित्व' रहा। वक्ताओं ने सावित्री बाई फुले के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन हमें शिक्षा के माध्यम से समाज को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जोर दिया कि महिला शिक्षा और सामाजिक समानता के बिना एक बेहतर राष्ट्र की कल्पना संभव नहीं है इस जनसभा में समाज के विभिन्न वर्गों के 100 से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक जागरूकता फैलाने और सामुदायिक जिम्मेदारी के बोध पर विस्तृत चर्चा की गई इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक कुमार, महेंद्र कुमार, अमित कुमार, कपिल देव, कपिल कुमार, बी. के. अनुप कुमार, मंजू देवी, चंदा देवी, सुनीता देवी, शालिनी, सपना और प्रियंका कुमारी सहित अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि शिक्षा को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए सभी अपना सक्रिय योगदान देंगे।