पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर रामपुर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन में थाना रामपुर पुलिस ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।थाना रामपुर पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 121/2026, धारा 87 एवं 137(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त राकेश पटेल पुत्र स्वर्गीय राजपति पटेल निवासी ग्राम पचूरखी देवी प्रसाद, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर को सोमवार प्रातः लगभग 8:05 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को संबंधित न्यायालय भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज था, जिसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक मंजीत कुमार तथा हेड कांस्टेबल सुरेश सिंह एवं महिला कांस्टेबल क्षमा त्रिपाठी शामिल रहीं।थाना रामपुर पुलिस ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी