संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- धर्मेंद्र सिंह को एमएलसी उम्मीदवार बनाए जाने पर रामनगर में भाजपा से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है। भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह पिंटू ने बताया धर्मेंद्र सिंह पूर्व में पत्रकार भी रहे हैं वह भाजपा के सह मीडिया प्रभारी हैं। PM के चुनाव में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। धर्मेंद्र के शुभचिंतकों का जमावड़ा सुबह से ही रामनगर में लगा था. संयोजक मीडिया संपर्क विभाग काशी क्षेत्र के सत्येंद्र सिंह पिंटू ने इस अवसर पर सभी को मिठाई खिलाकर शुभकामना दिया. लोगों ने धर्मेंद्र सिंह के जीत की कामना की है।