UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

दालमंडी जाने से पूर्व ही सपा नेता विष्णु शर्मा आवास पर गिरफ्तार।

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल दालमंडी में स्थाई निवासीओ एवं पीड़ित जनमानस एवं व्यापारी भाइयों से मिलकर उनके बातों को सुनना था। मगर दालमंडी जाने के पूर्व ही दर्जनो सपा नेताओ को पुलिस ने रात मे ही भारी पुलिस फोर्स तैनात कर नजर बंद कर दिया। सपा नेता एवं विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा को देर रात ही उनके आवास पहुंचकर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था जब सपा नेता विष्णु शर्मा ज्यो ही लोहटिया स्थित आवास से निकले पुलिस ने जाने से रोक दिया सपा नेता से पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। प्रदेश की तानाशाह प्रशासन द्वारा प्रतिनिधि मंडल को नजरबंद कर दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News