UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*श्रावण माह के द्वितीय सोमवार, शिवरात्रि एवं मोहर्रम के दृष्टिगत कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में एक गोष्ठी आयोजित*

Updated on: 13 June, 2026

विनोद यति की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- आज पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा श्रावण माह के द्वितीय सोमवार, शिवरात्रि एवं मोहर्रम के दृष्टिगत कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की गई। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) श्री संतोष कुमार सिंह, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री एस चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त (अपराध एवं मुख्यालय / वरूणा जोन) श्री अमित कुमार, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री रामसेवक गौतम, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्री विक्रान्त वीर, पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल) श्री प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा एवं अभिसूचना) श्री सूर्यकान्त त्रिपाठी व अन्य राजपत्रित अधिकारीगण एवं बाह्य जनपदों से आये हुए राजपत्रित अधिकारीगण मौजूद रहे।उक्त गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा निम्नांकित बिन्दुओं पर चर्चा की गई तथा सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये-श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के दृष्टिगत समस्त पुलिस अधिकारीगण को सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया है। श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन हेतु उन्हें कतारबद्ध किया जाए व बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों के सुरक्षा हेतु समुचित व्यवस्था किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।गंगा नदी में बढ़ते जल स्तर के कारण घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबन्ध किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।शिवरात्रि त्वीहार के दृष्टिगत विशेष सतर्कता रखने हेतु निर्देशित किया गया।सभी अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि उक्त त्यौहारों के दृष्टिगत सभी थाना क्षेत्रों में उस क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों संग पीस कमेटी की मीटिंग किया जाना सुनिश्चित करें।उक्त त्यौहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News