UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सहादतपुर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भक्ति रस की धारा बही

Updated on: 23 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

 

*रामपुर*। थाना क्षेत्र के सहादतपुर गांव में रमेश चंद्र पांडेय एवं गौतम पांडेय के आवास पर चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा का वाचन गोरखपुर से पधारे आचार्य पंडित शीतला प्रसाद मिश्र कर रहे हैं।चौथे दिन आचार्य जी ने भक्तों को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की त्रिवेणी में डुबकी लगवाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से न केवल आध्यात्मिक और नैतिक उत्थान होता है बल्कि जीवन के समस्त पाप, ताप और संताप भी नष्ट हो जाते हैं। जीव परम पवित्र होकर भगवान की शरण को प्राप्त करता है।उन्होंने अजामिल, जड़ भरत, भक्त प्रह्लाद, गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन तथा वामन भगवान की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आचार्य जी ने कहा— “जैसी संगति में मनुष्य रहता है, वैसा ही उसका जीवन बनता है। इसलिए सत्संग का महत्व सबसे ऊपर है।”

कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी शामिल रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिनेश तिवारी, आदित्य नारायण दुबे, हिमालय दुबे, बाके तिवारी, डीएम पांडेय, अजित पांडेय, सतीश जायसवाल, पिंटू पाठक, अरुण मिश्र, संजय दुबे प्रधान, विकास तिवारी, करन दुबे और रामचंद्र पटेल सहित सैकड़ों लोग कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद में सराबोर हुए।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News