UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बाइक से मोबाइल छीनकर भागने के मामले में वांछित अभियुक्त थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से छीना गया मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मो.सा. बरामद*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चोरी/लूट की घटनाओं के अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व मे थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-543/2023 धारा 392/411 भादवि का सफल अनावरण करते हुए वांछित अभियुक्त प्रदुम्मन पटेल पुत्र छबुल्ली निवासी ग्राम गोपीपुर कोरउत पोस्ट कोरउत थाना लोहता जनपद वाराणसी को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित लूट के ओप्पो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मो.सा. के साथ आज दिनांक- 10.12.2023 को समय करीब 5.00 बजे यूपी कालेज के पास गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अनुज कुमार,उ0नि0 अरविन्द कुमार वर्मा,उ0नि0 मो० परवेज,का0 बाबादीन आजाद,का0 नरसिंह यादव,का0 अश्वनी आर्य थाना शिवपुर कमिश्रेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News