UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

करहा पूजन में खौलते दूध से किया स्नान व खौलते घी से पूड़ी निकाल कर बांटा प्रसाद

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चोलापुर - चोलापुर की कटारी (सिहुलिया) गांव में मंगलवार को करहा पूजन का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ों भक्तों ने अपने दुःखों से मुक्ति की कामना की। अनिल भगत ने उक्त पूजन में उबलते दूध से स्नान करते हुए खौलते घी से पूड़ी निकालकर प्रसाद वितरित कर लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया। एक तरफ दफला नगाड़े के धुन पर बृहद रूप से हवन यज्ञ करते अनिल भगत जी के उपस्थिति में जयकारे लगाया गया। आयोजक कैलाश यादव ने सभी वरिष्ठ अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया, तथा लखनपुर, कटारी, धरांग, मुरली, धरसौना, जगदीशपुर, मवईया समेत विभिन्न गांवों से चलकर आये ग्रामीण भक्तजनों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत करते हुए प्रसाद वितरित किया। इस दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र सहित प्रसाद प्रदान किया गया। मौके पर हरिहर यादव, कैलाश यादव, धर्मेंद्र यादव, विकास मिश्रा, गुड्डू पंडित, बबलू मिश्रा, रविंदर, गोवर्धन आदि लोग सहयोग में जुटे रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News