UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अटल बिहारी वाजपेई के सौंवीं जयन्ती पर"अटल जी एवं सुशासन" पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Updated on: 24 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के सौंवीं जयंती के उपलक्ष्य में शासन द्वारा सुशासन सप्ताह चलाया जा रहा है। जिसके नोडल अधिकारी प्रोफेसर बृजकिशोर त्रिपाठी रहे। शुक्रवार को उदय प्रताप कॉलेज के राजर्षि सेमिनार हाल में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत अटल जी एवं सुशासन विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं अटल बिहारी वाजपेई जी के प्रमुख कविताओं पर आधारित एकल काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शासन द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 10000/, 5000/, एवं 2500/ रुपए की पुरस्कार राशि के साथ प्रमाण पत्र प्रदान करना सुनिश्चित की गई है। इस प्रतियोगिता में उदय प्रताप कॉलेज के अलावा राजकीय महिला महाविद्यालय बीएलडब्लू, जगतपुर पीजी कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज सेवापुरी, बलवंत पीजी कॉलेज गंगापुर के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह के स्वागत भाषण से हुआ। प्राचार्य ने अटल जी के कार्यकाल में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर अंजू सिंह ने प्रतियोगिता के नियम को बताया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो.सुधीर कुमार राय यूपी कालेज, के प्रो.एसएन वर्मा राजकीय महिला महाविद्यालय सेवापुरी एवं ज्योति मिश्रा जगतपुर पीजी कालेज थीं। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः उदय प्रताप कॉलेज के सात्विक त्रिपाठी, अमन कुमार झा एवं श्रुति त्रिपाठी को प्राप्त हुआ। एकल काव्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यश पाण्डेय यूपी कॉलेज, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार यशोदा एवं सुचिता राजकीय महिला महाविद्यालय डीएलडब्ल्यू को प्राप्त हुआ। एकल काव्य प्रतियोगिता में 29 प्रतिभागियों ने तथा भाषण प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम का संचालन अग्नि प्रकाश शर्मा,समय निर्धारण श्वेता सोनकर ने किया।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. सुधीर कुमार शाही,चीफ प्राक्टर प्रो. संजय‌ शाही,प्रो.गोरखनाथ पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News