रजनी सोनी की खास रिपोर्ट
जौनपुर। शहरी इलाके के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के स्थानीय लाइन बाजार में रविवार की रात लगभग 12:30 बजे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। इस घायल युवक को स्थानीय लोगों ने एक टेंपो से जिला अस्पताल भेज दिया। टेंपो चालक उसे जिला अस्पताल गेट पर छोड़कर फरार हो गए। जब अस्पताल कर्मियों की निगाह घायल पर पड़ी तब उसे अंदर ले जाकर उपचार किया गया और भर्ती कर दिया गया। घायल अवस्था में मिले यह संदिग्ध व्यक्ति की उपचार के दौरान रात्रि लगभग 1:30 बजे मौत हो गई। इस संबंध में विमला देवी पत्नी स्वर्गीय कृपाशंकर सेठ निवासी पुरानी बाजार थाना कोतवाली भदोही जनपद संत रविदास नगर का पुत्र जब देर रात नहीं पहुंचा उन्हें चिंता सताने लगी। पता लगाने पर उन्हें जानकारी मिली कि उनका पुत्र लाइन बाजार में घायल अवस्था में पड़ा हुआ था जिसे टेंपो चालक द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया है। जिला अस्पताल आकर विमला देवी ने पहचान किया वह उनके पुत्र धीरज कुमार सोनी की ही लाश थी। विमला देवी के अनुसार बताया गया है कि उनका पुत्र अपनी बहन आराधना के घर खासनपुर थाना कोतवाली आया हुआ था। अब मामला इस बात का है कि धीरज की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह जांच का विषय बना हुआ है। जबकि जहां यह घायल अवस्था में पड़ा हुआ था वहां उसकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई मिली थी।