संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत मोहनपुर के ग्रामप्रधान के रिक्त पद हेतु हुए उपचुनाव मे पूर्व प्रधान संजय पटेल ने अपने निकटतम प्रत्याशी प्रमोद सिंह को कुल 142 मतो से मात दी।यह जानकारी देते हुए बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य ने बताया कि कुल पड़े 1240 मतो मे संजय को 633 तथा प्रमोद को 491 मत मिले।मनोज को 77 तथा शिवप्रकाश को 10 वोट प्राप्त हुए। निरस्त वोटो की संख्या 28 रही।बीडीओ दीपांकर आर्य तथा निर्वाचन अधिकारी दिनेश सिंह ने विजयी प्रधान को प्रमाण पत्र सौंपा।परिणाम की घोषणा के बाद समर्थको ने विजयी प्रत्याशी को फूल मालाओ से लाद दिया।ज्ञातव्य हो कि संजय पटेल 2015 मे भी ग्रामप्रधान चुने गए थे।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौंड़,एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव,एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय,ग्रामप्रधान संघ के जिला महामंत्री मधुबन यादव,ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ लालमन यादव तथामृत्युंजय सिंह लेखाकार ने संजय पटेल की विजय पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।