UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*देसी स्टार समर सिंह का देसी गाना 'चुवे मोर जवानी' हुआ वायरल, तीन महीने में 101 मिलियन का मिला प्यार*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- देसी स्टार समर सिंह का देसी अंदाज और देसी गाने लोगों को खूब पसंद आता है। वे जब कोई भोजपुरी गाना लेकर आते हैं तो उनके फैंस व ऑडियंस खूब इंज्वॉय करते हैं, जिससे गाना वायरल तो होता ही है साथ ही साथ मिलियन मिलियन की तादाद में व्यूज भी आते हैं। वैसे तो समर सिंह के गाये हुए बहुत से गाने वायरल हो गए हैं, उन्हीं गानों में से एक देसी गाना 'चुवे मोर जवानी' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है और इस गाने को मात्र 3 महीने में भी 101 मिलियन से अधिक व्यूज ट्यूब पर मिल चुके हैं। इस गाने पर इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन की तादाद में रील्स बना हैं।गौरतलब है कि यह गाना समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल के साथ साथ और भी कई यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिससे टोटल व्यूज मिलाकर 101 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर पार कर गया है। इतना ही नहीं यह सॉन्ग रील्स सहित कई सोशल प्लेटफॉर्म पर देखने व सुनने को मिल जाता है। यह समर सिंह के चाहने वालों तथा ऑडियंस के बीच खूब धमाल मचा रहा है। मात्र तीन महीने में ही इतना ज्यादा व्यूज मिलने पर यह साबित हो जाता है कि समर सिंह के भोजपुरी गानों का अपना अलग ही क्रेज हैं। इस गाने की धुन और बोल सुनते ही संगीतप्रेमियों में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है।इस गाने में बताया गया है कि गर्मी के महीने में गर्मी से बेहाल एक युवा पत्नी अपने जी का हाल शेयर कर रही है। वह युवा पत्नी अपने पति से कहती है कि 'बढ़ गईल पीरा पिया सच कहातानी, जइसे चुवे महुआ राजा चुवे मोर जवानी, चुवे मोर जवानी राजा चुवे मोर जवानी, हाय रे गरमिया छोड़ाई देला पानी... भोजपुरी लोकगीत 'चुवे मोर जवानी' खाँटी भोजपुरी अंदाज में गाकर समर सिंह ने सबका दिल जीत लिया है तो वहीं इस गाने के वीडियो में बढ़ी हुई दाढ़ी और धोती कुर्ता पहने समर सिंह ने सबका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। उनके साथ ऐक्ट्रेस ने भी गजब का परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को उनके फैंस व चाहने वाले भरपूर दे रहे हैं। यह गाना गर्मी से बेहाल लोगों की मनोदशा को दर्शाता है, जिसे गीतकार सुनील यादव सुरीला ने बड़े सरल शब्दों इस गाने को लिखा है। संगीतकार राहुल रॉकी ने मधुर संगीत से सजाया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी शानदार मेकिंग किया है, जबकि कोरियोग्राफर सनी सोनकर ने गजब का डांस मूमेंट कराया है। इस सांग का परिकल्पना समर मोदी ने किया है।इस गाने के एडिटर पप्पू वर्मा, प्रोजेक्ट हेड हैप्पी सिंह हैं। प्रोजेक्ट डिजाईन एसके आनन्द यादव ने किया है। इस गाने में मनोज लाल यादव का भी सहयोग है।  

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News