संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी :- भारत के राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू के गौरवपूर्ण उपस्थिति में सुधाकर महिला कॉलेज के चार छात्राओं को विश्वविधालय के टॉप 10 सूची का सम्मान मिला | महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी टॉप-10 सूची में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविघालय को मिलाकर टॉप स्नातक स्तर पर जारी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के टॉप 10 के सूची में एल.एल.बी. तृतीय वर्ष की छात्रा अभिषेकता यादव ने चतुर्थ स्थान और सुधाकर महिला पोस्ट ग्रेजुएट कालेज की बी०काम० तृतीय वर्ष की छात्रा अमीषा श्रीवास्तव ने टॉप-10 में द्वितीय स्थान प्राप्त किया | स्नाकोत्तर स्तर पर सुधाकर महिला पी.जी. कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के श्रेया मिश्रा को चतुर्थ स्थान और आकृति सोनी को सप्तम स्थान प्राप्त कर पूरे महाविद्यालय का मान बढ़ाया | इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रभुनारायण दूबे, उपप्राचार्या डॉ. रमा दूबे, समन्यवक व शिक्षाविद् डॉ.अशोक कुमार पाण्डेय, निदेशक आशीर्वाद दूबे और समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए अनन्त शुभकामनाएं दी |इस तरह महाविघालय की चार छात्राओं ने विश्वविधालय के टॉप 10 सूची में अपना परचम फराया | महाविद्यालय की ओर से विधि प्रवक्ता डॉक्टर राजकुमार श्रीवास्तव और कामर्स विभाग से सचिन पाण्डेय उपस्थित रहे ||