UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

डाक्टर अमलेश गंभीर चैरिटेबल  ट्रस्ट लार्ड बुद्धा यूथ के सौजन्य से डेढ़ सौ जरूरतमंदो को दिए कंबल

Updated on: 22 July, 2026


 पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर बक्सा थाना क्षेत्र के विज्ञान भवन में मंगलवार को डाक्टर अमलेश गंभीर जी ट्रस्ट के बैनर तले मिशन हैंड्रेट के तहत एक सौ सत्तर जरूरतमंदो को कंबल दान और निशुल्क दवाईयां बांट कर पूण्य अर्जित किया। जिसे पाकर जरूरतमंदो के चेहरे खिल उठे।
श्री डाक्टर गंभीर ने कहा कि  निर्बल,बीमार,बृद्ध, दिव्यांग व गरीबों की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है। हमारे धर्मग्रंथों में भी कहा गया है कि किसी के अंतःकरण से निकली दुआ या बद्दुआ दोनों का असर अवश्य होता है। हम सेवा के बल पर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं उनका तिरस्कार करने से जो बद्दुआ मिलती है उसके लिए बाद में कोई प्रायश्चित का रास्ता भी नहीं होता। उसे इसी जीवन काल में खुद को ही भोगना पड़ता है। उन्होंने सभी सक्षम ब्यक्तियो को जरूरतमंदो की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया डाक्टर गंभीर द्वारा जगह जगह जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया जा रहा है।इस मौके पर डाक्टर अमलेश गंभीर मुख्य ट्रस्टी मुस्कान अहमद लालमणि इंजीनियर राज कुमार जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह तारा सरोज नीतू विश्वकर्मा निर्मला सीमा अग्रहरि नीलम भारतीय चंद्रकला बंदना किरण कम्पनी के एम डी डा अंजना भारती ने लोगों को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित कर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जानकारी दी मौके पर नेहा सिंह साधना मौर्य जया सिंह जमीला सिंह पुष्पा आदि लोग मौजूद रही।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News