UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़े बंधे दामपत्य बंधन सूत्र में*

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*चहनियाँ*(चंदौली)

  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम योजना अंतर्गत चहनिया ब्लाक मुख्यालय परिसर मे बुधवार को हिन्दू रीति रिवाज से 51 युगल जोड़े दामपत्य सूत्र बन्धन मे बैंड बाजे कि गुज व मंत्रोच्चार के बीच वर -वधु ने अग्निकुंड को साक्षी मानकर एक साथ जीने की कसम खाई। विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य अभिषेक मिश्रा,धीरज पांडेय, रत्नाकर मिश्रा ने नव दम्पती को जय माला व सिंदुर दान कराते हुए सात बचन का साथ निभाते हुए विवाह सम्पन कराया। मुख्यअतिथि मुख्य ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सामूहीक विवाह योजना को बढ़ावा देने के साथ ही गरीबों का सम्मान किया है ।वर वधू को सरकार के तरफ से वर्तन सेट,वर के लिए पैंट, सर्ट ,वधू के लिए साड़ी सेंट, डिनर सेट,प्रेशर कुकर, ट्राली बैग, चांदी की पायल,बिछीया,डबल बेड उनी कम्बल,दिवाल घड़ी व उनके खाते में 35हजार रुपया भी दे रहे हैं ताकि अपने जीवन का आरंभ अच्छे ढंग से कर सके। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा तमाम योजनाओं को संचालित करते हुए उन्होंने ने बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जिससे गरीब बेटीयों के शादी के लिए परेशान न हों। प्रदेश सरकार की इस योजना से अब बेटीयां परिवार पर बोझ नहीं रहेगी । वही मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि ने वर वधू को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए नव दाम्पत्य जीवन सुखमय जीवन की कामना की। साथ ही 

 वर- वधू पक्ष की ओर से आये मेहमानों को भोजन की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पूर्व जिला अध्यक्ष शर्वेश कुशवाहा ,समाज कल्याण अधिकारी शौरभ सिंह, जिला समाज कल्याण विकास अधिकारी शौरभ कुशवाहा,ग्राम प्रधान सावित्री गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी आंनद,यादव जागृति यादव, विद्या यादव, रविप्रकाश सिंह,सतिश गुप्ता, जयराम शास्त्री, रामअवतार चौहान, सहित अन्य लोग मौजूद रहे,संचालक ग्राम पंचायत अधिकारी आंनद यादव ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News