UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

लालपुर पुलिस ने आपरेशन चक्रव्यूह के तहत नकबजनी के चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- लालपुर पाण्डेयपुर की पुलिस टीम ने राम जानकीपुरम लमही स्थित मकान का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट नितिन तनेजा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लालपुर राजीव कुमार सिंह की पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को चारो अभियुक्तों को ऐढ़े परशुराम चौराहे के पास से गिरफ्तार किया‌ गया। उनके कब्जे से चोरी किये गये चार पीले धातु का कंगन, दो पीले धातु का झुमका, एक पीले धातु का लक्ष्मी नारायण और शेषनाग की मूर्ति,06 सफेद धातु के सिक्के, एक सफेद धातु की मछली, एक सफेद धातु का चम्मच, पांच जोड़ी सफेद धातु के पायल, 21 सफेद धातु की बिछिया, व 1870 रुपए नगदी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल अपाचे बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम दीपक पटेल पुत्र महेंद्र पटेल निवासी बड़ा लालपुर स्टेडियम, दूसरे का अभिषेक राजभर पुत्र अशोक राजभर निवासी लमही पोखरे के पास थाना लालपुर, तीसरे का आयुष उर्फ लड्डू पुत्र दिनेश विश्वकर्मा निवासी हासिमपुर थाना लालपुर, चौथे का मनोज पटेल पुत्र शोभनाथ निवासी मढ़वा थाना लालपुर पांडेयपुर बताया गया। चारों अभियुक्तों को शुक्रवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त लालपुर नितिन तनेजा ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ मे बताया कि हम लोग मिलकर बंद पड़े मकानो से चोरी करते हैं तथा चोरी किये गहनों को घूम घूम कर राहगीरों तथा भोली भाली महिलाओं को अपनी मजबूरी बताकर औने-पौने दाम पर बेच देते हैं।इसी से हमारे घर का खर्चा व भोजन चलता है। हम चारों लोगों ने ही मिलकर 31 दिसंबर की रात्रि को राम जानकीपुरम लमही में एक बंद घर में ताला तोड़कर चोरी किया था। जहां से हमने आभूषण तथा 12000/ नगदी चोरी किए थे। हमारे पास बचे हुए रुपए इसी चोरी से मिले रुपए में से बचा है। बाकी के पैसे हमने खा पीकर व जुए में खर्च कर दिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 331(4) व 305 (ए) के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना लालपुर राजीव कुमार सिंह, उ0नि0 प्रभाकर सिंह, उ0नि0 महेश मिश्रा, उ0नि0 अरूण कुमार, हे0का0 चन्द्रसेन सिंह,का0 मनीष कुमार तिवारी,का0 विशाल प्रसाद,का0 सूरज तिवारी,का0 शशि कुमार,टा0 रामप्रकाश सिंह,का0 दिलीप कुमार आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News