संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दीपक चौहान पुत्र चन्द्रभान चौहान निवासी अरखपुर थाना बिरनो जनपद गाजीपुर को थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनीय है कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित नाबालिग अपहृता/पीड़िता,उम्र करीब 13 वर्ष को थाना चोलापुर पुलिस द्वारा विगत दिन 15/12/2024 को सकुशल बरामद किया जा चुका है।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–उपनिरीक्षक आदित्य सेन सिंह,का0 देशनाथ सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी रहे lo।