UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

निर्जन स्थान पर गला कसा शव मिला जहां खुद से फांसी लगाने का कोई स्थान नहीं

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रिपोर्टर अतुल सोनी 

 

चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी अंतर्गत गुरवट ग्राम में पति पत्नी का संदिग्धावस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। एक तरफ जहां पत्नी का शव कमरे में मिला वहीं दूसरी तरफ पति का शव घर से लगभग दो किलोमीटर दूर खेत में मिला। जानकारी के अनुसार संतोष उर्फ राजू अपनी पत्नी आरती उर्फ रूपाली निवासी चैनपुर नेवादा अंबेडकरनगर के साथ गुरवट ग्राम स्थित नीरज सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। दो महीने पहले पति पत्नी घर गए थे और सोमवार को ही लौटे थे। मंगलवार भोर में कमरे में से जलने की बदबू आने पर आरती के पिता बाबूलाल कमरे में गए तो कमरे का हालत देखकर सन्न रह गये। कमरे में आरती का शव बिस्तर पर तथा अन्य सामान जला हुआ था। आरती के शरीर पर चोटों के निशान के साथ मुंह से खून निकल रहा था। वही कमरे से लगभग 2 किलोमीटर दूर खेत में पति संतोष का शवपड़ा हुआ मिला। संतोष के गले पर रस्सी का निशान पड़ा हुआ मिला जहां संतोष के कान से खून निकल रहा था। संतोष के ससुरबाबूलाल ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के बीच में बहुत ही अच्छा संबंध था ऐसे में आपसी अनबन या आत्महत्या जैसा कोई संभावना बिल्कुल नहीं है। वहीं दूसरी तरफ जहां संतोष का गले में रस्सी कसा शव मिला वहां निर्जन स्थान पर फांसी लगाई जाने का कोई उपाय नहीं है। मौके पर वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल संयुक्त पुलिस आयुक्त के एलिजरशन, डीसीपी चंद्रकांत मीणा, एडीसीपी टी सरवन, एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी थाना प्रभारी चोलापुर ईश्वर दयाल दुबे मौके पर पहुंचे तथा मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। मौके पर सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News