पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गोरापट्टी कोदवार गांव में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व गृह सचिव श्री प्रकाश पांडेय के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रकाश पांडेय पूर्व गृह सचिव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना जरूरी है। उन्होंने सभी से अपने आसपास हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर निवास परिसर में विभिन्न प्रजातियों के कीपौधे लगाए गए। राकेश उपाध्याय पप्पू पूर्व प्रधान वरिष्ठ भाजपा नेता ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा दी। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। मौके पर विनोद पांडेय सर्वेश मदन संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।