UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मिशन शक्ति(फेज-5.0) अभियान के अन्तर्गत एडीसीपी महिला अपराध कमिश्नरेट के द्वारा छात्राओं को जागरुक किया गया*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। मिशन शक्ति(फेज-5.0) अभियान के अन्तर्गत ममता रानी अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा सनबीम इंगलिश स्कूल भगवानपुर,थाना लंका,वाराणसी में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े कानून/हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। जिसके अन्तर्गत छात्राओं को महिला सुरक्षा,वूमेन पॉवर लाइन,साइबर अपराध,दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा,कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न आदि पर आधारित लघु फिल्मों के माध्यम से उनकी सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा की गयी तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों- वूमेन पॉवर लाइन-1090,महिला हेल्प लाइन-181,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076,पुलिस आपातकालीन सेवा-112,चाइल्ड लाइन-1098,स्वास्थ्य सेवा-102 आदि के बारे में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया । इस दौरान मिशन शक्ति/एण्टी रोमियो टीम द्वारा उ0प्र0 शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये मिशन शक्ति(फेज-5.0) अभियान से सम्बन्धित पम्पलेट छात्राओं को वितरित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News