विवेक राय की खास रिपोर्ट
शासन स्तर ग्रामीणों की जन शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु गांवो में आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को पियरी गांव की जन चौपाल में भारी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने उपस्थित अधिकारियों के समक्ष शिकायतों की झड़ी लगा दी। जन चौपाल में ग्रामीणों ने एक स्वर से शारदा सहायक नहर की टूटी पुलिया दुरुस्त कराने एवं नहर में आ रहे गोइठहा ट्रीटमेंट प्लांट के गन्दे पानी की बदबू और ऐसे पानी से सिंचाई करने पर होने वाले फसलों की बर्बादी से निजात दिलाने की मांग की।जिस पर जनचौपाल के नोडल अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी राजेश वर्मा ने सिचाई विभाग को पत्र लिखकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। पियरी आंगनबाड़ी केंद्र पर बाउंड्रीवाल, सीवर, आयुष्मान कार्ड, बृद्धा पेंशन,पीएम आवास,पीएम किसान, मनरेगा जाबकार्ड सहित कुल 30 जन शिकायतें मिली।जॉबकार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित कुल 6 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।
*किसानों की शिकायतें सुनकर एडीओ एजी को छूटे पसीने-* जन चौपाल मे पीएम किसान योजना व निराश्रित गोवंशों से फसलों की क्षति का मुद्दा किसानों ने जोरदार ढंग से उठाया तो जन चौपाल में उपस्थित सम्बंधित महकमे के सहायक विकास अधिकारी कृषि को भीषण ठंड में भी पसीना छूटने लगा। किसानों के तर्क के समक्ष सहायक विकास अधिकारी कृषि निरूत्तर नजर आये।
ग्राम पंचायत पतेरवां में आयोजित जनचौपाल में पीएम आवास के 12,शौचालय के 6,राशन कार्ड के 4,आयुष्मान के 4 ,बृद्धा व अन्य पेंशन की 3 सहित कुल 35 जन शिकायतें प्राप्त हुई।जिसमें से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।