संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*।रविवार को स्थानीय विकासखंड ग्रामपंचायत वाजिदपुर और भक्तूपुर मे विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित करके करते हुए एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प इस महान राष्ट्र की प्रतिज्ञा है। संकल्प यात्रा राष्ट्र की एकता और समृद्धि की गारंटी है।
कार्यक्रम मे स्कूल की बच्चियो ने माँ सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किये।
बच्चो के "तोरे बाप के न हउए कश्मीर" गाने पर उपस्थित जनसमुदाय ने जमकर तालियाँ बजाई।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा एवं मंडल प्रभारी अश्विनी त्रिपाठी तथा ग्रामप्रधान वंशराज यादव ने किसान सम्मान निधि ,पीएम आवास और शौचालय के लाभार्थियो को प्रमाणपत्र भी वितरित किए।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तथा मंडल प्रभारी अश्विनी त्रिपाठी के कर कमलो द्वारा सीडीपीओ रमेश यादव तथा सुपरवाइजर चिंता देवी एवं कनकलता राव के मार्गदर्शन मे गर्भवती महिलाओ की गोद भराई तथा बच्चो का अन्नप्राशन संस्कार कराया ।
अश्विनी त्रिपाठी ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी देश से गरीबी हटाने का सपना पूरा करने के लिये हमे और सारी मशीनरी को संकल्पित होना होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि ने सबको शपथ भी दिलाई।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0संतोष कुमार और बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव की टीम ने कुल 18 लोगो को आयुष्मान कार्ड वितरित किये। टीम ने कुल 684 लोगो के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और निशुल्क दवाएँ वितरित की।
कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के स्टाल पर किसानो को नैनो उर्वरक, केसीसी ,ऋण वितरण, किसान सम्मान निधि इत्यादि योजनाओ की विस्तार से जानकारी दी गई।
एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह , एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय , प्राविधिक सहायक
बेचू लाल तथा नवीन उपाध्याय ने नैनो उर्वरको की गुणवत्ता और उपयोगिता के बारे मे विस्तार से बताया।
कार्यक्रम मे पशु चिकित्साधिकारी हरहुआ डाक्टर आशीष वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी गौरव विश्वकर्मा, वीडीओ समाज कल्याण निर्मला देवी ,
अंजनी श्रीवास्तव बोरिंगटेक्नीशियन तथा बेचू लाल प्राविधिक सहायक ने अपने अपने विभाग और पटल से संबंधित योजनाओ के बारे मे उपस्थित जनसमुदाय को जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन
अंजनी श्रीवास्तव बोरिंगटेक्नीशियन तथा बेचू लाल प्राविधिक सहायक ने किया ।
कार्यक्रम मे ग्रामप्रधान पूनम यादव तथा वंशराज यादव द्वारा आगंतुको के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अश्विनी त्रिपाठी ने आगंतुको और क्षेत्रीय जनता को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार प्रकट किया।
(फोटो)