UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

ग्रामप्रधानों व समूह सखियों को जीपीडीपी के सम्बंध में दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। ग्रामपंचायतों में ग्रामपंचायत विकास योजना बनाने,समूह गठन,क्लस्टर लेवल फोरम का कार्य दायित्व,ग्राम गरीबी उन्मूलन आदि के बाबत ग्रामप्रधानों एवं सखियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को हरहुआ ब्लाक मुख्यालय पर आरम्भ हुआ।कार्यक्रम के बाबत सहायक विकास अधिकारी पंचायत मयंक मोहन गौंड़ ने बताया कि पंचायतीराज संस्थान एवं स्वयं समूह कन्वर्जेस के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ हुआ है। 38ग्रामप्रधानों और 38 समूह सखियों का ग्रुप बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर सुरेश पांडेय,वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव,डॉ0 शिवकुमार जायसवाल द्वारा दिया जा रहा है।प्रशिक्षण का उद्घाटन ज्वाइंट बीडीओ बी0 पी0 वर्मा ने किया।प्रशिक्षण में ग्रामप्रधान,समूह सखी,सहायक आदि उपस्थित हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News