UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पर्यटकों का चेन चोरी करने वाले 03 नफर अभियुक्तों को थाना दशाश्वमेध पुलिस ने माल के साथ किया गिरफ्तार*  

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के नेतृत्व में थाना दशाश्वमेध पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 73/2023 धारा 379/411 भादवि थाना दशाश्वमेध वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. देवनाथ कुमार पुत्र संतोष राउत निवासी अहरार, पिपरा, पोस्ट विसनडीह, थाना गवनहा, जनपद पश्चिमा चंपारण बिहार उम्र करीब 24 वर्ष 2. दिलीप कुमार पुत्र विरेन्द्र प्रसाद निवासी अहरार, पिपरा, पोस्ट विसनडीह, थाना गवनहा, जनपद पश्चिमा चंपारण बिहार उम्र करीब 31 वर्ष 3. अंसार अहमद पुत्र मजारुल हक निवासी जे- 23/51 कमालपुरा, थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी उम्र 30 वर्ष को आज दिनांक 29.11.2023 को समय करीब 12.30 बजे राजेन्द्र प्रसाद घाट के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना दशाश्वमेध पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का संक्षिप्त विवरणः श्रीमती बी नारायण अम्मा पत्नी गंगाय्या निवासी यल्लया पल्ली, थाना ओगुल्लावरी पल्ली मण्डल, जिला कड़प्पा आन्ध्रप्रदेश अपने साथियों के साथ वाराणसी पर्यटन के दृष्टिगत आयी हुई थी। दिनांक 27.11.2023 को बाराही माता मंदिर दर्शन करने हेतु जा रही थी कि 03 अज्ञात व्यक्तियों ने सोने की चेन व मोबाइल चोरी कर लिया जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना पर मु0अ0सं0 73/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत कराया गया है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में उ0नि0 आनन्द प्रकाश,उ0नि0 शुभेन्दु दीक्षित,का0 सचिन राव,का0 रवि यादव थाना दशाश्वमेध, आयुक्त वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News