पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर रामपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहदासपुर सपही आशुतोष मिश्र सिंटू पत्रकार के पूज्यनीय पिता समाज सेवी स्व.जयप्रकाश मिश्र रंधा मास्टर की 11 वी पुण्यतिथि मनाई गई। विनोद जायसवाल चेयरमैन रामपुर ने नम आँखों से उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि श्री मास्टर के पद चिन्हों पर चलना ही सच्ची श्रदांजलि होगी। उनके सामाजिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी असमय मृत्यु समाज के लिए अपूर्णक्षति है। एक पुत्र के जीवन में पिता की क्या भूमिका होती उससे ज्यादा कोई नहीं बता सकता है। जीवन में उनकी कमी को कभी भरपाई नहीं कि जा सकती है। इस अवसर पर लालसाहब गिरी श्यामधर मिश्र पूर्व प्रधान दिनेश सिंह कमलेश पांडेय राहुल दुबे आशुतोष दुबे प्रभु तिवारी रमेश पांडेय ओमप्रकाश दुबे प्रबन्धक अरुण मिश्र अध्यापक आदि लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। महावीर मंदिर पचूरखी पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा आयोजन किया गया