UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

इस महीने हर डीसीपी सुलझाएं 81 मुकदमा- सीपी

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी*- सीपी मोहित अग्रवाल ने मंगलवार देर शाम कैंप कार्यालय पर कमिश्नरेट के अधिकारियों के साथ बैठक की। टारगेट ओरिएंटेड पुलिसिंग के तहत तीनों जोन के डीसीपी को सितंबर का लक्ष्य दिया। कहा कि इस माह हत्या, दुष्कर्म, दहेज हत्या, गैंगस्टर के 81 केसों का निस्तारण करें। अगस्त में दिए गए लक्ष्य में डीसीपी वरुणा अव्वल रहे, काशी जोन दूसरे स्थान पर और डीसीपी गोमती तीसरे स्थान पर रहे।

कहा कि चिह्नित अपराधियों के विरुद्ध एनएसए, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलें। जनता की समस्याओं का त्वरित और उचित समाधान करें। थानों की कार्यप्रणाली में सुधार करें। नागरिकों के फीडबैक को गंभीरता से लें। दलित उत्पीड़न के मामलों में अनुदान वितरण की समीक्षा की। उन्होंने सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही को कहा। कोर्ट में लंबित मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध डॉ. के. एजिलरसन, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस. चन्नप्पा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News