पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर रामपुर शनिवार को थाना रामपुर क्षेत्र के ग्राम देवनाथपुर बाजितपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब शुभम पुत्र बघेलु की हत्या उसके ही तीन दोस्तों रणजीत, शुभम और लकी ने कर दी सूत्रों के अनुसार, तीनों अभियुक्तों में दो नाबालिग हैं, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है प्रथम दृष्टया कारण के तौर पर सामने आया है कि मृतक शुभम ने कुछ समय पहले अभियुक्तों में से एक की पिटाई की थी, जिससे रंजिश पनपी और घटना को अंजाम दिया गया पुलिस ने इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 171/25, धारा 140(3) BNS दर्ज किया था, जिसे अब हत्या की धारा में तरमीम कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है पुलिस प्रशासन ने बताया कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।