विकास सिंह की खास रिपोर्ट
वाराणसी - आज दिनांक 01.06.2023 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री अशोक जैन व जिलाधिकारी वाराणसी श्री एस. राजलिंगम द्वारा “मिशन लाइफ” (लाइफ स्टाइल फॉर इनवॉयरमेंट) अभियान के अन्तर्गत दशाश्वमेध, शीतला गंगा घाट व अन्य घाटों पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ श्रमदान कर घाटों की सफाई की गयी।अभियान के क्रम में दशाश्वमेध, शीतला गंगा घाट व अन्य घाटों पर श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। श्रमदान के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री एस) चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री रामसेवक गौतम, पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल) श्री प्रबल प्रताप सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री चन्द्राकान्त मीना, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्री प्रतीक कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध श्री अवधेश कुमार पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर श्री प्रवीण कुमार सिंह व काशी जोन के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे।