UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 ज्ञानदीप स्कूल गोलीकांड में मृत हेमन्त के घर पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल 

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा शनिवार को सर्किट हाउस में इकट्ठा होकर मरूई सिंधोरा निवासी ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल हेमंत पटेल के घर जाकर हेमंत के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया गया।हेमन्त के परिजनो ने बताया कि हमलावरों में से सिर्फ एक हमलावर को गिरफ्तार किया गया है। बाकी दो लोग शशांक और किशन अभी भी बाहर आराम से घूम रहे हैं। एसीपी कैण्ट द्वारा 25 अप्रैल को फोन पर दबाव बनाया गया कि बाकी के दो लोगों के खिलाफ कंप्लेंट वापस ले लो।जिस तरह से भाजपा सरकार में परिवार के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है कि बाकी दो लोगों के खिलाफ अपना कंप्लेंट वापस ले लो।ऐसी स्थिति में हम न्याय की उम्मीद कैसे कर सकते हैं। इसलिए तत्काल एसीपी और थानाध्यक्ष को हटाकर किसी ईमानदार पुलिस आफिसर द्वारा घटना की निष्पक्ष विवेचना करायी जाये।नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि मेरे बुलाने पर भी पुलिस कमिश्नर मुझसे मिलने नहीं आये यह सीधे विशेषाधिकार हनन का मामला है।इनके खिलाफ लखनऊ में जाकर विशेषाधिकार का मामला दर्ज कराया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल मे प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद उत्तर प्रदेश लाल बिहारी यादव, सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह, सांसद मछली शहर प्रिया सरोज, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, स्नातक एमएलसी आसुतोष सिनहा, विधायक पंकज पटेल, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, रमा उदल, जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, रीबू श्रीवास्तव, प्रदीप जायसवाल, डॉ राम बालक पटेल, रितेश पटेल, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, पिण्डरा विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News