संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा एक अदद सफेद रंग की टाटा मेगा पिकअप मे कुछ पशुओ की तस्करी करके पिकअप मे क्रूरता पूर्वक लादकर जगदीशपुर से सहडीह होते हुए आजमगढ़ वाराणसी हाईवे पकड़ कर गोलगड्डा की तरफ ले जाने की सूचना पर नि० ग्राम त्वरित कार्यावही करते हुए, अभियुक्तगण 1. दशरथ पुत्र जमेरात नि० ग्राम जगदीशपुर थाना चोलापुर वाराणसी 2. सतीश पुत्र रोगी नि० ग्राम जगदीशपुर थाना चोलापुर वाराणसी व 3 गोलू कुमार पुत्र प्रेम कुमार जगदीशपुर थाना चोलापुर वाराणसी को आज दिनांक 26.09.2023 को समय करीब 8.10 बजे मौसा ढाबा के पीछे कब्रिस्तान के पास शहडीह थाना चोलापुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-407/2023 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।विवरण पूछताछ अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि हमलोग बहुत गरीब है और पैसे की लालच में पड़वा को पीकअप में लादकर गोलगढढा ले जाकर बेचते है और जो भी पैसा मिलता है उससे हमलोग अपने परिवार का भरन पोषण करते है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 अभिजीत सिंह,हे0का0 अनिल कुमार सिंह,का0 दिनेश कुमार,का0 छडू लाल थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।