UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीनियर सिटीजन मैराथन का किया शुभारम्भ 

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत रविवार को प्रातः 7:00 बजे वरूणा पुल स्थित शास्त्री घाट पर सीनियर सिटीजन की मैराथन- 2025 का आयोजन किया गया। इस मैराथन रेस का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।इस सीनियर सिटीजन मैराथन में तारा फाउंडेशन, मुमुक्षु भवन, विश्वनाथ मंदिर, विद्याश्रम सारनाथ वाराणसी व अन्य आम जनमानस समेत कुल सौ से अधिक सीनियर सिटीजन ने हिस्सा लिया।यह मैराथन दौड़ प्रातः 07 बजे शास्त्री घाट से शुरू होकर मेहता कालेज होते हुए सर्किट हाउस व कचहरी चौराहा होते हुए शास्त्री घाट पर समाप्त हुआ।इस मैराथन में सभी बुजुर्गों ने बड़े ही जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ में प्रथम राम सुंदर प्रसाद, द्वितीय रामनयन कुशवाहा तथा तृतीय स्थान पर वीरेन्द्र कुमार सिंह रहे। विजेता प्रतिभागियों को ‌जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस सीनियर सिटीजन मैराथन में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह,समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दूबे,पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रितेश बिन्दल, निरूपमा सिंह,रश्मि दूबे, अनिल चौरसिया,संजय वर्मा,रेखा श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार सिंह व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News